झाबुआ Live डेस्क बुधवार अल सुबह 5 बजे झाबुआ के एसडीएम डॉ अभय खराड़ी एसडीओपी इडला मौर्य एव कोतवाली टीआई ने 6 ट्रक पर कार्रवाई की । इस संबंध में एसडीएम खराड़ी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुसार माफियाओ पर कार्रवाई की जा रही है और यह सभी ट्रक फर्जी रॉयलटी पर रेत लेकर जा रहे थे और इन पर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर 20 गुना अधिक अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी । और ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी । इन ट्रकों को पकड़ा गया: ट्रक (जीजे 06 यू 6593), ट्रक (एमपी 45 जी 0556) उदयपुर से झाबुआ की ओर डंपर (जीजे 20 वी 3029) को चालक संजय पिता लालसिंह के साथ, ट्राले (आरजे 09 जीसी 0923) को चालक लक्ष्मण भाभर सालाखेड़ी (रतलाम) सहित, ट्रक (एमपी 09 एचजी 8117) को चालक बिनादेव रमेश निनामा कुँवाझागर (रतलाम) के साथ और ट्रक (एमपी 09 एचजी 9387) को चालक अलाबसिंह नाहरसिंह अलावा आम्बुआ के साथ पकड़ा गया। Post navigation ईंटों के नीचे अवैध शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा द्वितीय नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन यूनिफार्मड वूमेन इन रिसर्च एडमिनिस्ट्रेशन का आयोजन आज से ….