झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मंयक गोयल की रिपोर्ट- नगर परिषद के निर्वाचन की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी ओर दल के साथ शने शने आगे बढ़ रही है।नाम निर्देशन पत्र जमा ओर वापसी की तय तारीख के बाद आज चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की रमिला कैलाश डामोर तथा भाजपा की ओर से सुनीता गोविंद अजनार में सीधी टक्कर होगी।वही पार्षद के लिए वार्ड क्रमांक 1,4,5,6,7,9,11,1314 में कांग्रेस और भाजपा में लड़ाई है। वार्ड दो में एक,तीन में दो, आठ में दो, दस में दो,बारह में दो, ओर पन्द्रह में एक प्रत्याशी मैदान में उतरा है।कांग्रेस को हाथ का पंजा,भाजपा को कमल के साथ निर्दलीय प्रत्याशी को पंखा,सिलाई मशीन,जीप,दो तलवार,पेड़,, खटला,स्कूटर चिन्ह आवंटित किए गए। वार्ड कांग्रेस भाजपा निर्दलीय 1 हरीश दिलीप — 2 नटवर दिलीप भगला 3 रुबीना अफरोज परवीन/शाहिदा 4 नगीन रउप — 5 नारायण श्रीपाल — 6 शकुंतला ज्योति — 7 धापूबाई कोशलया — 8 प्रताप शेलेष अमन 9 आराधना सिमा — 10 धर्मेश नीलेश विनायक/राकेश 11 संगीता सुनीता — 12 उषा लक्ष्मी रेखा/राधा 13 अंतिम सुनीता —— 14 रमिला बदी — 15 डुंगरिया सरदार बाबू चुनावी जंग में मैदान में है। आज से नगर में जोर शोर से प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा । 11 august को सभी उम्मीदवार के भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएंगे। Post navigation आचार्य सुनील सागर मसा के सानिध्य में संस्कार बीजारोपण नगर परिषद में भाजपा का मिशन उपाध्यक्ष अगला लक्ष्य