फिरोज खान, अलीराजपुर अलीराजपुर जिले के लिए सोमवार राहत भरा दिन रहा है। जिले के कुल पांच सेम्पल पेंडिंग थे, जिनमें से चार की रिपोर्ट आज आ गई है और चारों रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानी की अभी तक अलीराजपुर जिले में कोरोना ने दस्तक नहीं दी है। अब आज दिनांक तक एक सेम्पल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है तथा एक संदिग्ध का सेम्पल कल सुबह मंगलवार को इंदौर रवाना किया जाएगा। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. प्रकाश ढोके ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है और लॉकडाउन ठीक से चलता रहा तो यह मुश्किल वक्त भी सफलतापूर्वक गुजर जाएगा। ) *हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए आप अपने Youtube अकाउंट पर जाकर C B LIVE लिखे ओर उसे SUBSCRIBE कर घंटी जरुर दबा दीजिए ताकी आपको तुरंत हमारे नोटिफिकेशन मिल सके* Post navigation तालाब में नहाने गई युवती की डूबने से मौत मुख्यमंत्री के शराब दुकान बंद करने के आदेशों की उड़ रही धज्जियां,सिर्फ कागजो में है शराब दुकाने सील, थोक बंद शराब, दोगुने दामो में बिक रही