झाबुआ live desk-

जैन सोशल ग्रुप झाबुआ एवं आरोग्य भारती झाबुआ शाखा के तत्वाधान में क्रमशः अहिंसा वीरो का आभूषण है एवं राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप विषय पर व्यख्यान माला का आयोजन दिनाक 27 अप्रैल शुक्रवार को किया जाएगा। इस व्यख्यान माला में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान हुकुमचंद जी सावला उपस्तिथि हो कर बौद्धिक प्रधान करेंगे। सर्वप्रथम अहिंसा वीरो का आभूषण है विषय पर व्यख्यान का आयोजन झाबुआ के स्थानीय बावन जिनालय मंदिर के गुरु मंदिर हाल में शाम 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा,इसके ठीक बाद राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप विषय पर व्यख्यान का आयोजन झाबुआ की स्थानीय केशव विद्यापीठ स्कूल प्रांगण में रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा।
जैन सोशल ग्रुप की और से श्री राजेन्द्र जी संघवी(अध्यक्ष) एवं आरोग्य भारती की और से डॉ चारुलता दावे (कार्यवाहक अध्यक्ष) ने अधिक से अधिक संख्या में पधारकर व्यख्यान को श्रवण करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *