झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- झाबुआ के केशव इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्राथमिक वर्ग का शुभारम्भ 13 अप्रैल से हो गया जो 21 अप्रैल तक चलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए झाबुआ के जिला कार्यवाह रुसमल चरपोट ने बताया कि जिले में संघ की योजना से 6 तहसील रायपुरिया, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, झाबुआ तथा राणापुर से 118 शिक्षार्थी, 10 शिक्षक, 7 अधिकारी 25 व्यवस्थापक इस प्रकार से 160 स्वयंसेवकों को जिला, विभाग एवं प्रान्त के अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहकर अपना मार्गदर्शन देंगे। जिले के प्राथमिक वर्ग में स्वयं सेवकों को शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से तैयार किया जाएगा व क्षेत्र की वर्तमान स्थितियों पर चिंतन होगा। Post navigation शादी में डीजे बजाने की बात पर विवाद में युवक की हत्या मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक हनुमान जयंती महोत्सव शुक्रवार से शुरू