शालु रामसिंह मुणिया @ परवलिया – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परवलिया में कई वर्षों बाद आज भव्य पथ संचलन निकाला गया जिसमें परवलिया व आस-पास के सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल हुए। परवलिया स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में एकत्रीकरण हुआ जहां पर संघ की शाखा परिचय सामूहिक गीत ध्वज प्रणाम एकल गीत के बाद में बौद्धिक हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में थांदला खंड शारीरिक प्रमुख तलवंत परमार ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुये कहा कि भारत मे रहने वाले हर भारतीय हिन्दू है। वर्तमान में हमारे हिन्दू संगठन को तोड़ने के लिये कई संगठन सक्रिय है। जो समाज को तोड़ने का काम करने में लगे हुए है। जिनसे हमे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ऐसा संगठन है जो जो भारत ही नहीं अपितु विश्व में सबसे बड़ा संगठन है जो संयमित,अनुशासन का मार्ग सिखाता है, तथा हर स्वयं सेवक समाज में निस्वार्थ भाव से काम करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही उद्देश्य भारत माता को परम वैभव पर ले जाकर विश्व गुरु बनाना। *यहां से निकला पथ संचलन* संचलन स्कूल चौराहा, बस स्टैंड, रणछोड़राय मंदिर पांचाल मोहल्ला,पुलिस चौकी होते हुए सभी स्वयंसेवक कदमताल जय घोष मैं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अनुशासन तरीके से केसरिया ध्वज के साथ चल रहे थे। जिसमें बाल स्वयंसेवक भी शामिल थे सभी ने कोरोना प्रोटोकॉल अंतर्गत मास्क लगाकर चल रहे थे। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलसिंह महाराज अध्यक्षता पांगला राठौर,ने की प्रमुख पदाधिकारी आशीष पटेल तहसील प्रचार प्रमुख बसु मईड़ा उपखंड कारवाह परवलिया व राकेश चरपोटा शारिरिक प्रमुख परवलिया खण्ड सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी परवलिया गोविंद भामदरे अपने स्टाफ के साथ तैनात रहे। Post navigation 29वां आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन का औपचारिक कार्यक्रम संपन्न, जिले से भी प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल पिटोल में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन