अलीराजपुर लाइव डेस्क- शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गये कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य प्रो.एस.एस डोडवे ने की और उन्होंने ने अपने उदबोधन में कहा कि कि महिलाओं का सम्मान किसी एक विशेष दिवस पर सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि रोज होना चाहिए। प्रो मानसिंह डोड़वा एवं डाॅ रेशम बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सतर्क रहना चाहिए | कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश गणावा द्वारा किया गया | जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टॉफ़ की उपस्थिति एवं सहयोग रहा| Post navigation पत्रकार संघ की नई पहल, पत्रकार की बेटी के विवाह में संघ भेंट करेगा 5100/- की राशि मप्र आशा सहयोगिनी वर्कर्स यूनियन ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन