जितेन्द्र वाणी @  नानपुर

नानपुर पत्रकार संघ की महिला दिवस के अवसर पर अहम बैठक साईं धाम पर आयोजित की गई ।बैठक मे सभी पत्रकारों ने हिस्सा लिया गया।महिला दिवस पर सामाजिक, प्रशासनिक क्षेत्र मे कार्य करनी वाली माता बहनो को बधाई प्रेषित की गई ।साथ ही संघ के उपाध्यक्ष राजेश राठौड़ ने संघ की बैठक मे नवीन प्रस्ताव रखते हुए कहा की पत्रकार संघ के सदस्यों की बेटी के विवाह पर 5100/-रु की राशि भेट की जावेगी, जिसे सभी सदस्यों ने कर्तलध्वनि के साथ प्रस्ताव को पास किया गया। अंत मे नई कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया संघ के सचिव फिरोज पठान ने नवीन कार्यकारणी को आश्वत करते हुए कहा की शिक्षा के क्षेत्र मे प्रावीण्य सूची मे आने वाली बालिकाओं व बालक को 15अगस्त को पत्रकार संघ नानपुर द्वारा सम्मानित किया जायेगा।अनेक क्षेत्रो मे कार्यरत मातृशक्ति को महिला दिवस पर सम्मानित किया जायेगा ।नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र वाणी राज ने उक्त दोनों प्रस्तावों की सहमति प्रदान करते हुए कहा की प्रतिवर्ष सांस्कृतिक, धार्मिक, व रचनात्मक कार्यक्र्म संघ के बैनर तले किये जायेंगे।संघ के कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा कर शीघ्र प्रारम्भ किया जावेगा । पत्रकार साथी जनहितेषी मुद्दों को प्राथमिकता दे ।उक्त बैठक मे वरिष्ठ पत्रकार शफाकत दाउदी, प्रदीप क्षीरसागर, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद वाणी,जिला प्रतिनिधि मनीष (गजानंद) माली राजेश राठौड़, देवेन्द्र वाणी, देवेन्द्र सोनी, विवेकानंद गुप्ता, कन्हैया राय, मुशाहिद शेख, मनीष जैन, जितेंद्र वाणी, देवेन्द्र काका सहित सभी पत्रकार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *