शिवा रावत, उमराली
एकलव्य विद्यालयों के राष्ट्रीय मीट स्पर्धा में 23 राज्यों से प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इस राष्ट्रीय में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व एकलव्य सोंडवा (उमराली) की टीम द्वारा किया जा रहा है जिसमे एकलव्य सोंडवा-उमरालीे से 28 एवं कन्या परिसर अलीराजपुर से 16 प्रतिभागी मध्यप्रदेश टीम के सभी 44 सदस्य अलीराजपुर जिलों से है । क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल, जिला खेल अधिकारी भूपेंद्र बघेल,कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्या अंजू सिसैदिया, व्यवस्थापक वीरेन्द्र सिंह रावत, झेतु सिंह वास्कले द्वारा समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान खेल अनुदेशक मुकेश भिंड़े के प्रतिनिधित्व ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *