विजय मालवी @ बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली में आज 25 जनवरी को दोपहर पश्चात जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने ग्राम बड़ी खट्टाली के राठौर समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कालूराम जी राठौड़ का मतदाता दिवस पर भाजपा दुपट्टा डाल कर सम्मान किया साथ ही ग्राम के श्री नंद किशोर सेन एवं उनकी धर्मपत्नी का भाजपा का दुपट्टा डालकर क्षेत्रीय विधायक सुलोचना रावत ने सम्मान किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, रमेश मेहता, मदन लड्ढा, ललित राठौर पलासदा के सरपंच मुलेश बघेल जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मेहताब सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रगतिशील नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सराहनीय कार्यों की खुलकर प्रशंसा की एवं भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियों की प्रशंसा की| Post navigation गणतंत्र दिवस की नगर परिषद जोबट जिला अलीराजपुर की ओर से समस्त देशवासियों, नगरवासियों को हार्दिक बधाई गणतंत्र दिवस की नगर परिषद थांदला जिला झाबुआ की ओर से समस्त देशवासियों, नगरवासियों को हार्दिक बधाई–शुभकामनाएं….