सुनील खेड़े, जोबट देश में नफरत फैलाने वाले समाचार परोसने, खबरों को तोड-मोड़ कर प्रस्तुत करने, महिला पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने आज जोबट एसडीएम किरण अंजना को एक ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ ठोस एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अर्नब गोस्वामी की कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर की गयी टिप्पणी बेहद निंदनीय, निम्नस्तरीय आचरण व बेहद शर्मनाक, उन्होंने अपनी टिप्पणी से भारतीय संस्कारो व पवित्र रिश्तों का भी मज़ाक़ उड़ाया है। अर्नब गोस्वामी जैसे एन्टी सोशल लोगों से दूरी बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत: पालन करना चाहिए, एक महिला के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना, स्टूडियो में चिल्लाना, खबरों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना, हर बात को धर्म से जोडऩा ऐसे ही पत्रकारों ने देश में नफरत का माहौल खड़ा करने में अहम रोल अदा किया है, जिससे कार्रवाई होनी चाहिए। इसी को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस जोबट द्वारा एसडीएम किरण अंजना को विधायक कलावती भूरिया की तरफ से शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से दिया गया जिसमें विधायक प्रतिनिधि निर्मल सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील खेड़े, फारुख खत्री, जीतू अजनार, दिनेश गड़रिया आदि द्वारा ज्ञापन देकर नकली पत्रकार पर राज्यपाल से कार्यवाही हेतु मांग की गई। Post navigation कोरोना पर भारी अफवाह ,शाम ढलते ही चोरों के आने की अफवाह से पुलिस व प्रशासन परेशान, एसआई भूपेंद्र खरतिया , वीरेन्द्र अनारे ने संभाला मोर्चा पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाली पंचायिका बांटने वाले मामले में नपे जोबट जनपद सीईओ, अशोक जैन होंगे प्रभारी जनपद सीईओ