सुनील खेड़े, जोबट बुधवार दोपहर जोबट जनपद सभाकक्ष में मनरेगा की एक समीक्षा बैठक के दौरान सचिवों एवं रोजगार सहायकों को वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जगह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीरों वाली पंचायिका बांटने के मामले में आज जनपद पंचायत जोबट के सीईओ इंदरसिंह पटेल पर गाज गिर गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला की शिकायत के बाद कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने इंदरसिंह पटेल को तत्काल जनपद पंचायत सीईओ से हटाकर जिला पंचायत अलीराजपुर में अटैच कर दिया है। जबकि जिला पंचायत में पदस्थ अशोक कुमार जैन को जोबट जनपद पंचायत का प्रभारी सीईओ बनाया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में कल जोबट के स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी आपत्ति ली थी व सीईओ जिला पंचायत मालवी को घेरने का प्रयास किया था। Post navigation राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अर्पण गोस्वामी की भद्दी टिप्पणियों पर कार्रवाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही बस में हुई डिलेवरी, जच्चा बच्चा स्वस्थ