मेघनगर। मेवाड़ा कलाल समाज राष्ट्रीय कलचुरी महासंघ का समाज की भारत देश जनता में 7 फीसदी कई आबादी है यह समाज मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि कई बड़े राज्यों में इस समाज के समाजजन निवास करते हैं। कालाल समाज के कुलदेवता राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं है। हयवंश से चले आ रहे हैं वंश को आज मध्यप्रदेश एवं उसे कई प्रदेशों में कलचुरी कलार व कलवार नाम से संबोधित किया जाता है कुछ दिनों पहले हुए मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ अलीराजपुर शपथविधी एवं सम्मान समारोह आयोजन झाबुआ में राष्ट्रीय संयोजक अर्चना जायसवाल के द्वारा नारी शक्ति सम्मान में आरती निलेश भानपुरिया मेघनगर एवं राजेशबाला भटेवरा पेटलावद का सम्मान समाज सेवा एवं महिलाओं को अग्रणी पंक्ति में लाने के प्रयास हेतु किया गया जिसे देखते हुए राष्ट्रीय कलचुरी महासंघ की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना जायसवाल द्वारा आरती भानपुरिया को राष्ट्रीय कलचुरी (कलाल) महासंघ का मध्य प्रदेश सचिव एवं राजेशबाला भटेवरा पेटलावद को कलचुरी समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद झाबुआ में मेवाड़ा कलाल समाज के न्यास समिति के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल बसेर वर्तमान अध्यक्ष डाडम चंद्र लोदावरा एवं झाबुआ जिले के कलाल समाज के 14 वार्ड पार्षद साथी वरिष्ठ कमेटी के सभी सदस्य एवं युवा कोर कमेटी के समस्त सदस्यों व समाजजनों द्वारा दूरभाष पर बधाइयों का दौर एवं दोनों ही पदाधिकारियों के घर समाजसेवियों एवं महिला मित्रों का बधाइयों का दौर जारी है इन नियुक्तियों से जिले की कलाल महिला शक्ति में हर्ष की लहर व्याप्त है एवं आने वाले समय में समाज को नई दिशा दशा अग्रिम पंक्ति में लाकर समाज का भविष्य सुधारने में नव न्युक्त पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *