अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- तेनशिनकोन राष्ट्रीय कराते चेम्पियनशीप 2017 का आयोजन उत्तराखंड राज्य के नैनिताल में 3 से 6 जून तक किया जा रहा है जिसमें भाग लेने हेतु जिले के 9 राष्ट्रीय कराते खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। 1 जून को अलीराजपुर बस स्टैंड से सुबह 9 बजे खिलाडिय़ों को रवाना किया जाएगा। इनका हुआ चयन- तुषार तोमर, श्वेता तोमर, पुष्पराज ओहरिया, अनुराग डावर, चेतान प्रजापति, आयुषी सविता, हर्षिता मोरी, वैष्णवी रावत एवं तनिशा मोरी का चयन राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशीप में होने पर जिलेवासियों ने बधाई दी है। Post navigation आजाद तालाब का जनसहयोग से किया गहरीकरण कार्य अलीराजपुर के पत्रकारों ने दिया एएसपी को ज्ञापन ; मंदसोर जिले के पत्रकार की हत्या का किया विरोध