रितेश गुप्ता, थांदला झाबुआ में आज होने वाले अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में पूरे जिले से भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन में पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन हेतु पूरे जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आयोजन में पहुंच रहे हैं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जितने भी दावेदार है अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए विधायक पद के उम्मीदवार भी इस आयोजन में अपने कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पहुंचकर कर रहे हैं । शक्ति प्रदर्शन के इसी क्रम में आंवला विधानसभा के भाजपा दावेदार दिलीप कटारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों वाहनों के साथ थांदला से झाबुआ की ओर रवाना हुए उनका दावा है कि अपने साथ 180 वाहन व सैकड़ों मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ताओं को झाबुआ वाले कार्यक्रम में लेकर पहुंच रहे हैं। नगर से जब उनका काफिला गुजरा, नगरवासी लंबे चौड़े काफिले को काफिले को देखते रह गए काफिले को एक स्थान से गुजरने में 5 से 7 मिनट का समय लगा सारे वाहन भाजपा कि छतरियों व झंडों से सजे हुए थे वक्त आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह भी देखा जा रहा था। Post navigation ऑल इंडिया यूनाइटेड क्रिश्चियन फ्रंट का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न भाजपा ने किया जनसम्पर्क का शंखनाद