झाबुआ लाइव डेस्क- शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद मद्य निषेध संकल्प की शपथ ली गई। मद्य निषेध संकल्प की शपथ संस्था के प्राचार्य डॉ.एससी जैन द्वारा की दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मनीष चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विस्तारसे जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो.मुकेश बघेल ने दी तथा इस अवसर पर डॉ. दिनेश पाटीदार व कॉलेज के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारियों के साथ विद्यार्थी मौजूद थे। Post navigation नोगांवा की बेटी के साथ गुजरात मे हैवानियत, 7वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म कर की हत्या टूर्नामेंट में हुआ बड़ा उलटफेर; जानी-मानी 5 स्टार पेटलावद को हराकर बड़नगर पहुंची सेमीफायनल में