अर्पित चोपड़ा, खवासा

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती मनाई । भाजपा जिला महामंत्री और खवासा मंडल प्रभारी श्यामा ताहेड और भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भारत निर्माण में महात्मा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर जीवन पर्यन्त अपने नगर को सुंदर एवं साफ-स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया । इस अवसर पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित किए गए और लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई अभियान भी चलाया गया । इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष शैतानमल लोहार, उपसरपंच कांतिलाल भटेवरा, राजेश जाट, खवासा पुलिस चौकी प्रभारी केशरसिंह पांडव, बहादुर सिंह पंवार, पंचायत सचिव कांतिलाल परमार, प्रदीप सिसौदिया, टीकमदास वैरागी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *