भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर के बुनियादी स्कूल में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है उक्त प्रतिमा को असामाजिक तत्व द्वारा खंडित कर दिया गया है, किन्तु जब खंडित प्रतिमा की खबर कांग्रेसियों को लगी तो वह बुनियादी स्कूल पहुच गए और अपना विरोध प्रकट किया। इसके बाद धरने पर बैठ गए गए राष्ट्रपिता की प्रतिमा की दुर्दशा को देखते हुए उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही स्थानीय प्रशासन को फोन पर इस बात की सूचना दी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बुनियादी स्कूल पर गांधी जी की खण्डित प्रतिमा को लेकर वहां के अध्यापको ने सुध क्यों नहीं ली? अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत नही करवाया गया अगर स्कूल प्रभारी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया तो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान क्यो नही दिया गया। इन्होंने दिया धरना महिला कांग्रेस अध्यक्ष साहिदा भाबर, यूथ कांग्रेस आईटी सेल शाहरुख खान एनसयूआई जिला उपाध्यक्ष रोशन बारिया, युवक कांग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष अरुण ओहरी,पार्षद जोगी वसुनिया, कलसिंह भूरिया, अमित ललवानी, वरिष्ठ नेता कांग्रेस युसुफ नन्हें खां, संगीता कटारा, अन सिंह, बद्दू आदि कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ नई गांधीजी की नई प्रतिमा की स्थापना करवाने की मांग की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद सीएमओ विकास डाबर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संबंधित स्कूल के प्राचार्य से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही एसडीएम से जैसे दिशा निर्देश प्राप्त होते है वैसे ही जल्द ही इस का निराकरण किया जाएगाउसके बाद कांग्रेसियों ने अपना धरना खत्म कर दिया। Post navigation थाना प्रभारी के रूप में कैलाश चौहान ने किया पदभार ग्रहण, अपराधों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता राम कथा के पावन अवसर पर निकली विशाल कलश यात्रा, जगह हुआ कलश यात्रा का स्वागत