दिनेश वर्मा, झाबुआ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। वे 18 जून को अल्प प्रवास के लिए इंदौर पहुंचीं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह 9:25 बजे उनकी अगवानी और स्वागत किया। देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से निर्धारित कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान कर गईं। गौरतलब है कि 19 जून को वे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 जून को वे जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी। 22 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। Post navigation मां नागणेचा कल्ला जी धाम पाटोत्सव: कांच के गिलासों और सात मटकियों पर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी