झाबुआ डेस्क। विशाल भजन संध्या एवं शोभायात्रा संपन्न दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मां नागणेचा कल्ला जी धाम शक्तिपीठ झाबुआ पर पाटोत्स्व कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सुरेश सिंह गहलोत एवं गायिका मधुबाला राव के द्वारा सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुत किया दी गई वहीं राजस्थान के नृताक दल द्वारा भी मंत्र मुक्त कर देने वाले प्रस्तुतियां दी गई जिसमें सात मटकी के ऊपर दीप प्रचलन कर नृत्य एवं साथ कांच के गिलासों के ऊपर मटकी रखकर नृत्य किया गया जिसे देखने वाले देखते ही रह गए।

इस प्रकार की प्रस्तुति झाबुआ की धारा पर पहली बार आयोजित हुई वहीं दूसरे दिन अखिल भारतीय कल्लाजी संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न गादी पति राजस्थान मारवाड़ मेवाड़ की धरती से यहां पर पधारे और दर्जनों की संख्या में उपस्थित होकर यहां पर कल्लाजी राठौड़ एवं गातरोड़ जी महाराज के सेवकों नें इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इस अवसर पर झाबुआ के गादिपति कार्यक्रम के सूत्रधार कु संतोष सिंह गहलोत ने सभी उपस्थित गादि पतियों एवं गायक कलाकारों एवं नृत्य दलों का स्वागत सत्कार करते हुए उनका मध्य प्रदेश के झाबुआ की धारा पर आत्मीय अभिनंदन किया समापन अवसर पर यज्ञ की पूर्णाहुति एवं आरती के पश्चात भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस प्रकार के आयोजन से झाबुआ सहित विभिन्न क्षेत्रों से कल्लाजी मंदिर से जुड़े सेकड़ो भक्क्तो ने परिवार सहित उपस्तिथि हो कर कार्यक्रम का संपूर्ण लाभ लिया और कल्लाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की को इस संपूर्ण आयोजन में मां नागणेचा एवं कल्लाजी मित्र मंडल झाबुआ के द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया उक्त जानकारी गांदि पति कु संतोष सिंह गहलोत एवं लोकेंद्र सिंह गहलोत के द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *