रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रायपुरिया थाने पर थानां प्रभारी कैलाश चौहान ने 10 जुलाई को थाना प्रांगण में अपराधीक सूचीबद्ध गुंडों बदमाशो को थाने प्रांगण में बुलाकर परेड कराई दरअसल पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा जिले में अपराधीक बदमाशो पर नजर बनाए रखने के लिए व उनकी गुजर-बसर की जानकारी तथा उन्हें अपराधों से दूर रहने के लिए यह परेड रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने प्रत्येक माह की 10 तारीख को इन्हें थाने पर बुलाया जाकर परेड कराने के लिए भी थानां प्रभारी को निर्देशित किया गया है इन बदमाशो से भय की स्थति निर्मीत न हो इसके लिए इनके चाल- चलन रहन-सहन तथा अपराधों से दूर रखने हेतु थाने के बीट प्रभारी लगातार इन पर नजर बनाएंगे तथा महीने की 10 तारीख को इनके महीने भर के कार्य की जानकारी लेंगे । इन्हें अपराधो से दुर रखने तथा शांति सदाचार बनाए रखने के लिए यह परेड का आयोजन किया गया है। रायपुरिया थाने पर 16 गुंडे तथा 17 निगरानी बदमाश सूचीबद्ध है । Post navigation पारिवारिक परेशानी से 11 माह पूर्व अपना छोड़ गया बालक पुलिस की सूझबूझ व समझाइश के बाद घर लौटा ग्राम चौपाल लगाकर एसडीएम ने दिलवाई शपथ बोले समझाइश का यह मेरा पहला रूप है आगे सख्ती भी होगी