पूर्व भगोरिया का फाइल फोटो

लवेश स्वर्णकार/पन्नालाल पाटीदार/अजय पाटीदार*रायपुरिया

 

दुकानदारो को चुने की लाइन से पीछे कर व्यवस्था सुधारते रायपुरिया पुलिस ।

रायपुरिया का आज भगोरिया हाट है जिसको लेकर रायपुरिया पुलिस सुबह से व्यवस्था में जुटी हुई है । भगोरिया हाट होने से राजनीतिक दल भी अपनी गैर निकालेंगे । इसके साथ गेर राजनीतिक गैर भी निकाली जाती है जिसको लेकर कोई परेशानी न हो इस लिहाज से पुलिस की टीम ने सुबह बाजार के मुख्य मार्ग तथा हाट बाजार मैदान में भ्रमण किया और डाली गई चुने की लाइन के बाहर लगी गई दुकानों को समझाइस देकर लाइन से पीछे हटवाया गया। भगोरिया हाट के दौरान होली के पूर्व की खरीदी को लेकर दूरदराज से ग्रामीण यहा हाट बाजार करने आते है । भगोरिया हाट को देखते हुवे कही कोई दिक्क़त ओर अप्रिय घटना नही हो इसके लिए हाट बाजार क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। झाबुआ चौराहे पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस केम्प भी लगाया गया है यहां से पुलिस के अधिकारियों में सब इस्पेक्टर कुँवरसिंह चौहान एएसआई,प्रेमसिंह भुरीया, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, चतर सिंहरावत,तथा डायल 100 से शिवकुमार शर्मा तथा आरक्षक विरेन्द्र,रवि,रिछु,शाहरुख व महिला कांस्टेबल पार्वती निनामा तथा बिंदु चौहान के साथ पुलिस बल लोगो के सहयोग के लिए मौजूद रहेगा । पुलिस यहां से पूरे हाट बाजार क्षेत्र में अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *