15 ढोल मांदल के साथ निकली कांग्रेस की गैर ।

लवेश स्वर्णकार/पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया

फीका रहा व्यापार व्यापारियों में निराशा ।
जयस की गैर में उड़े रंग गुलाल ।

रविवार दोपहर बाद भगोरिया का रंग जमा रायपुरिया ओर आसपास से ग्रामीण भगोरिया हाट बाजार में पहुचे हाट बाजार मैदान में झूलों ओर खाने पीने की दुकानों पर भीड़भाड़ रही अन्य व्यापारियों में निराशा रही दरअसल होली को 4 दिन शेष है ऐसे में व्यापार फीका रहा । झाबुआ चौराहे पर लगे पुलिस केम्प में चुनाव आयोग द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगो को ईवीएम/वीवीपेट मशीन के बारे में जानकारी देकर बताया कि जो बटन दबाया जाता है उसी को वोट जाता है । चौराहे पर नुक्खड़ नाटक के जरिए कम उम्र में विवाह न करने,तथा वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए भी जागरूक किया पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की । भगोरिया हाट बाजार में पुलिस का चलित सीसीटीवी वाहन भी चक्कर लगाता रहा । हाट के दौरान दिक्कत नही हो इस लिहाज से चौराहे पर पुलिस केम्प लगाया गया जहाँ से पुलिस बल ने पूरे हाट बाजार पर नजर बनाए रखी पुलिस की अलग अलग टीम भी हाट बाजार में तैनात रही पुलिस की मुस्तेदी से भगोरिया पुरी तरह शांति से संम्पन्न हुवा। भगोरिया हाट में जयस ने डीजे की धुन के साथ गुलाल लगाते हुवे तथा कांग्रेस पार्टी ने विधायक वालसिंह की उपस्थिति में गैर निकाली ।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *