लवेश स्वर्णकार&पन्नालाल पाटीदार@रायपुरिया रायपुरिया पेटलावद मार्ग पर 17 मार्च की रात बदमाशो ने बम पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुवे यहां से डीजल चुराया है । पेट्रोल पंप संचालक मेहुल बम के अनुसार पम्प से 17 मार्च की रात करीब 700 लीटर डीजल टैंक का ताला तोड़कर चुराया गया है उन्होंने बताया उनके द्वारा घटना की रिपोर्ट कर दी गई है तथा घटना पम्प पर लगे सीसीटीवी में कैद भी हो गई है उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दिया है लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने यह वीडियो मीडिया को देने से इंकार कर दिया । पुलिस थाने से घटना के संबंध में कोई जानकारी मीडिया से शेयर नही की जा रही है टी आई कौशल्या चौहान का कहना है मामले में अभी जांच चल रही है। दरअसल मामले में एफआईआर ही नही हुई है। 17 मार्च की रात को हुई घटना की एफआईआर सोमवार साढ़े ग्यारह बजे तक खबर लिखें जाने तक भी नही हो पाई है । ) Post navigation फीका रहा भगोरिया का रंग, व्यापारियों में निराशा रंग गुलाल उड़ाते हुवे जयस तो 15 ढोल मांदल के साथ निकली कांग्रेस की गैर मिलनसार व्यक्तित्व के धनी “राजेन्द्र शक्ति” बस के चालक पंडित जानी के निधन इलाके में शोक