भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने को प्रेरित करने के लिए समस्त हिंदू संगठनों द्वारा मेघनगर के ग्राम रंभापुर में जनजागरण यात्रा निकाली गई। राम मंदिर भव्य पालकी यात्रा में हर गली, मुहल्ले में श्रीराम के जयघोष हो रहे थे, तो रथ में सवार श्रीराम के स्वरूप, चित्र, मंदिर का प्रस्तावित चित्र भी साथ थे।ढोल नगाड़े के साथ जय श्री मय पूरा ग्राम हो गया।जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य यात्रा का स्वगात किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए वह घर-घर आह्वान किया कि 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान में अपनी आय का कुछ अंश देकर सहभागी बने। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए समस्त हिंदू संगठन 15 से 21 जनवरी तक ब्रजप्रांत में निधि समर्पण अभियान चलना है। इसके तहत हर हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जुटा रहे है। रथ यात्रा राम मंदिर से निकलकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुन राम मंदिर पहुंची। जहां भगवान राम लला की महाआरती की गई जिसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation अचानक तड़प-तड़प कर चमगादड़ ने की हुई मौत चिन्हित शिविर 481 का पंजीयन 411 को मिलेंगे 33 लाख के कृत्रिम उपकरण