दीपेश प्रजापति @ झाबुआ कालीदेवी पुलिस ने रामा जनपद पंचायत में हुए गबन के फरार आरोपियों में से दो को आज गिरफ्तार कर लिया है..जल्दी ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी विक्रम पिता मगन सिंह पारगी उम्र 34 वर्ष निवासी मछलिया थाना कालीदेवी और मोतीलाल पिता भीमा अड़ उम्र 63 वर्ष निवासी मुजाल थाना थांदला वर्तमान पता ऋतुराज कॉलोनी थांदला को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि रामा जनपद के कुछ कर्मचारियों पर लाखो रुपये की हेराफेरी के आरोप में fir दर्ज की गई थी और तत्कालीन जनपद सीईओ को निलंबित किया गया था। Post navigation पुलिस हलचल : DIG बन गए – अब 4 महीने से पोस्टिंग का इंतजार बाबा डूंगर ले गये लेकिन मनपसंद हंटर बियर नहीं पिलाई तो रास्ते में कर दी मारपीट