Crime Desk @ CB Live झाबुआ पुलिस कोतवाली पर अजीबोगरीब मामला सामने आया है .. यहां झकेला गांव की लीला पति झीला भूरिया ने गांव के ही कालू मसानिया , मुका मोहनिया , कल्लू मोहनिया के खिलाफ मारपीट – गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई है ..लीला ने आरोप लगाया कि उनके पति झीला समोई स्थित बाबा देव मंदिर गये थे .. वहां सभी आरोपियों को शराब आफर की लेकिन आरोपी सिर्फ हंटर कंपनी की बियर पीने को अडे रहे जो उनके पति नहीं पिला आए .. जबकि माउंट बियर आफर की थी .. लेकिन आरोपियों ने उसे पीने से इंकार कर दिया ओर हंटर बियर पीने पर अड गये .. समोई से लौट आए लेकिन रास्ते में आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मेरे पति को बुरी तरह मारा ..ओर जान से मारने की धमकी दी ..अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है Post navigation रामा जनपद पंचायत महा घोटाले में फरार आरोपियों में से दो गिरफ्तार मेरे यहां बकरा खाने बिना बुलाए क्यों आ गया बोलकर किया डांग से हमला