Crime Desk @ CB Live 

झाबुआ कोतवाली पर एक दिलचस्प वजह से एक अपराध दर्ज हुआ है .. मोहनपुरा गांव की देमा बाई ने गांव के ही दुला भुरिया ओर उसके परिवार के दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने , गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाकर एफआईआर करवाई ..जिसमें कहा गया है कि पैमा भूरिया के घर के सामने कल हैंडपंप लगा तो बकराभोज आयोजित किया गया था जिसमें सभी फलियावासी बुलाए गये थे ..फरियादी महिला का पति खीमा भूरिया भी जब पहुंचा ओर बैठ गया तब पीछे से आरोपियों ने डांग से यह कहते हुए वार कर दिया की तु हमारे यहां बकरा खाने क्यों ओर कैसे आ गया .. खीमा भूरिया घायल हो गया ओर उसका अस्पताल में उपचार जारी है .. पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *