दाहोद ब्यूरो चीफ राजेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

दाहोद ठक्कर फलिया संस्कार सोश्यल ग्रुप एवं श्री रामयात्रा आयोजन समिति द्वारा आज रामनवमी के पावन पर्व पर द्वितीय श्रीराम यात्रा का भव्य आयोजन किया गया था। रामनवमी के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश पीपलखुटा मंदिर के महंत संत दयारामदास  महाराज (दाड़की वाले) ने उपस्थित रहकर आशीर्वचन देकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी। संत महंत श्री दयारामदास जी महाराज( दाड़की वाले) कलेक्टर  रंजीथ कुमार तथा अन्य महानुभावो की प्रेरक उपस्थिति में ठक्कर फ़लिया स्थित राजराजेश्वरी महादेव मंदिर ( राजस्थान पंचायत भवन) से जय श्रीराम के बुलंद जयघोष के साथ निकली हुई । श्रीराम यात्रा नासिक ढोल तथा बैंडबाजों की भक्तिमय गीतों की सुरावली के बीच अपने निर्धारित रूट ठक्कर पुलिया से निकलकर बस स्टेशन, स्वामी विवेकानंद सर्कल, चार थाबला,सरस्वती सर्कल तथा भगिनी समाज से वापस भरपोडा अस्पताल, चार थाबला, स्वामी विवेकानंद सर्कल, रेलवे स्टेशन रोड से बैंड बाजे के साथ नाचते गाते वापस ठक्कर फलिया श्री राजराजेश्वरी महादेव मंदिर पहुंच महाआरती कर संपन्न हुई।
श्रीराम यात्रा के निर्धारित रूट पर राम भक्तों द्वारा जगह जगह पर श्रीराम यात्रा का स्वागत किया गया था तथा भक्तों द्वारा रामयात्रा के रूट पर जगह जगह पर छाछ, लस्सी कचोरी, समोसे, पानी के पाउच, कोल्ड ड्रिंक आदि के स्टॉल खड़े किए गए थे जहां पर श्री राम यात्रा में जुड़े हजारों भक्तों को वितरण कर आशीर्वाद लिए थे।
इस पूरी श्रीराम यात्रा में श्रीराम, सीताजी ,लक्ष्मणजी, हनुमानजी ,की सुंदर सुशोभित झांकियां एवं अखाड़े बाजो ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर आकर्षण का केंद्र बने थे तथा पूरी श्रीराम यात्रा में पुलिस प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखने के हेतु पुलिस बल तैनात कर इस पूरी श्रीराम यात्रा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *