चंद्रभान सिंह भदोरिया @चीफ एडीटर झाबुआ Live बीजेपी जिलाध्यक्ष बनने के बाद मनोहर सेठिया का जगह जगह स्वागत काय॔क्रम जारी है।इस कडी मे विगत 3 दिनों के दो घटनाक्रमो ने कुछ संकेत दिये है हालांकि यह आकलन है ऐसा होगा ही यह कहना जल्दबाजी होगी। कल बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया का राजवाडा चौक स्थित ब्रजेन्द्र चुन्नु शर्मा के कार्यालय पर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर सेठिया को शर्मा ने मिठाई भी खिलाई ओर फूलमालाओं से लाद दिया गया। वहीं राजगढ नाका भाजपा की ओर से अभी तक जिलाध्यक्ष की दौड़ में आगे किये जाते रहे प्रवीण सुराणा भी साथ थे । ओपी राय – जितेन्द्र पटेल आदि की मौजूदगी मे हुए स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई है । यह तस्वीरें इस धारणा को तोडती दिख रही है कि सेठिया सिर्फ राजगढ नाका लाबी के इंप्रेशन मे ही चलेंगे । इसके पूर्व सेठिया ने पेटलावद मे राजगढ नाका लाबी की ओर से तय अपने स्वागत कार्यक्रम को भी इसलिए रद्द कर दिया था कि उस कार्यक्रम मे इलाके की विधायक निर्मला भूरिया की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं थी । अब जिला भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी से भी तय हो जायेगा कि जिले मे बीजेपी की गुटीय राजनीति क्या करवट लेगी। Post navigation आग की लपटों से घिरा मकान, कुछ ही देर में हुआ जलकर राख 2 दुल्हने बोर्ड की परीक्षा देने के बाद पहुंची विवाह समारोह में , दूल्हे ने भी किया कुछ देर इंतजार