मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर के ग्राम सजेली तेजाभीमजी साथ खजूरा फलिया में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग का कारण अज्ञात है। आग लगने के कुछ ही देर में मकान से आग की लपटे उठने लगी। खबर लिखे जाने तक मकान जलकर खाक हो चुका था। मकान मालिक रमसू डामोर ने बताया कि ग्राम के लोग भी कड़ी मशक्कत से इस आग को बुझाने में जुटे है और काफी समय बीतने के बाद फायर बिग्रेड घटना स्थल पर पहुंचा तब तक मकान व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। Post navigation नदी पुनर्जीवन अभियान की बैठक रख बनाई कार्ययोजना कल आई इन तस्वीरों से क्या झाबुआ bjp के भविष्य के संकेत छुपे है ?