अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड की रिपोर्ट- सोंडवा राजघरानकी रानी कुंवर निर्मला बेन के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरुप सोंडवा के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, बड़ी संख्या में लोग अपने रियासत की रानी के अंतिम दर्शन करने बंगले पर पहुंचे, जिसके पश्चात सोंडवा अनखड़ नदी मुक्तिधाम पर राजपरिवार के नियमों अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि बुधवार प्रात: 4 बजे सोंडवा राजघराने की रानी कुंवर निर्मला बेन का राजस्थान के बांसवाड़ा में निधन हो गया था। रानी निर्मला कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। सोंडवा में उन्हें हर कोई मम्मी के नाम से संबोधित करता था। Post navigation युवा-भावी मतदाता मेघा इवेंट में बोले कलेक्टर- मतदाता सूची में अभी से जुड़वाएं युवा अपने नाम कलेक्टर-एसपी, अधिकारी-विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार