झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए होने वाली गतिविधियों के कारण क्षेत्रभर में प्रसिद्ध खवासा की न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल (बचपन) में रविवार को नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए ‘राधा बनो-कृष्ण बनो’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में करीब 25 बच्चें राधा-कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार कर सम्मिलित हुए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नयनाभिराम वेशभूषा धारण कर हर किसी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम वेदिक पटेल, द्वितीय सिद्धि त्रिवेदी, तृतीय अचल चोपड़ा, जिगीशा वैरागी, कशिश पाटीदार, उर्वर्ष केलवा रहे जिन्हें संस्था की और से पारितोषिक प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *