पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया मुख्यमंत्री कमलनाथ व उच्च शिक्षा एव खेल मंत्री जीतू पटवारी द्वारा ग्राम बनी की छात्रा राधा हरिराम पाटीदार को आईबीसी-24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2019 में पचास हजार रुपये एक लेपटॉप प्रशस्ति पत्र देकर इंदौर में सम्मानित किया। बताते चले कि राधा ने कक्षा 12वीं में कॉमर्स संकाय से माध्मिक शिक्षा मंडल भोपाल की परीक्षा 2018-19 में जिले में अव्वल स्थान पाया था। इस कामयाबी पर सरदार पटेल युवा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार बावडी, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटीदार बावडी, तहसील अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार रामनगर, सरदार पटेल युवा जिलाध्यक्ष राजेश पाटीदार करवड ने शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ) Post navigation दो घंटे की बारिश ने खोली पोल, माही नहर का पानी खेतों में घुसा, खेत हुए जलमग्न, किसान परेशान शांति समिति की बैठक कर अब सुरक्षा समिति को एक्टिव करेगी पुलिस