झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवन राठौड़ की रिपोर्ट- प्रकाश पिता गिरधारी डामर निवासी बलीयापाड़ा के यहां धर्म परिवर्तन करवा रहे थे कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी खबर रविवार रात्रि को 2.30 बजे मिली। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना दी तो वहां कार्य कर रहे आरोपी रमेश पिता मलजी डामर निवासी छायन (थांदला) मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरियादी प्रकाश पिता गिरधारी की रिपोर्ट पर सारंगी चौकी पर अपराध क्रमांक 10/17 धारा 153 आइपीसी 3/4 धार्मिक अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया है। सारंगी चौकी प्रभारी अशफाक खान का कहना है कि आरोपी के पास बाइबिल लॉकेट व धार्मिक सामान मिला है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Post navigation जिले की स्कूलों में 27 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय निबंध-पोस्टर पुरस्कार योजना जनवेदना सम्मेलन 24 जनवरी को भोपाल में