झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवंबर से देश में की गई नोटबंदी के बाद छाई वित्तीय अराजकता और कुप्रबंधन के खिलाफ 24 जनवरी को प्रात: 11 बजे राजधानी भोपाल के जवाहर भवन पुराना प्रदेश कार्यालय रोशनपुरा में राज्य स्तरीय जन वेदना सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर होने जा रहे इस सम्मेलन में ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों तथा पूर्व विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, प्रतिनिधियों, 2013 विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। वही इस दौरान सांसद कांतिलाल भूरिया के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने के लिए भोपाल जाएंगे। Post navigation रात 2.30 बजे धर्म परिवर्तन करवा रहा था आरोपी, पुलिस के आने पर हुआ फरार पत्रकार संगोष्ठी में पत्रकारों की सुरक्षा पर हुई परिचर्चा