भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर मेघनगर-थांदला मार्ग पर गुरुवार रात लगभग 1 बजे सजेली फाटक पर थांदला से आ रहे एक बाइक पर 4 सवार युवक बाइक का संतुलन बिगड़ने की वजह से दुर्घटना के शिकार हो गए जिन्हें डायल 100 द्वारा मेघनगर हॉस्पिटल में लाया गया। हादसे में अनिल पिता रामसिंह सिंगाड़िया 18 साल राकेश पिता गजिया डामोर 17 साल ओर सुनील पिता विनोद भाबोर 19 साल की हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉ हितेश नायक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। घायलों को 108 की मदद से मेघनगर से जिला हॉस्पिटल झाबुआ ईएमटी प्रदीप दांगी ओर पायलट पंकज मालवीय द्वारा मरीजो सुरक्षित झाबुआ पहुचाया गया। बताया जा रहा कि बाइक चालक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से सम्भाल नही पाया और यह हादसा घटित हो गया। ) Post navigation झाबुआ मे फिर फांसी पर झुला युवक ; कंबल से लगाई राहुल कोठारी ने फांसी नगर पालिका अध्यक्ष ने अनुग्रह व आर्थिक सहायता राशि वितरित की