प्रथम पुरस्कार व सील्ड लेते हुए विजेता टीम जय देवा।

आरीफ हुसैन
चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभीजीत (मोंटी) डावर द्वारा रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले टूर्नामेंट मैं प्रथम पुरस्कार 7777/- भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिजीत (मोंटी) डावर द्वारा एवं द्वितीय पुरस्कार 3333/- वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद उजेफा असद की ओर से रखा गया था।

द्वितीय पुरस्कार व सील्ड लेते क्रिकेट टीम शिवम

रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक माधोसिंह डावर व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिपक चौहान द्वारा किया गया था। विजेता टीम जय देवा एव उप विजेता टीम शिवम को जोबट से आये मुख्य अतिथि सुनिल खेड़े (पत्रकार) द्वारा पुरस्कृत किया गया।आज़ाद नगर की एक एसी टीम जो फाइनल में उतर कर अपनी धुंआ धार बेटिंग और बोलिंग कर क्रिकेट टीम जय देवा ने फाइनल मैच में शानदार जीत हासिल कर प्रथम पुरस्कार 7777/- प्राप्त किया।वही पर दूसरी ओर आयोजक की शिवम क्रिकेट टीम ने भी द्वितीय पुरस्कार 3333/- हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *