झाबुआ। पूर्वप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, कल्पना भूरिया एवं जिला प्रवक्ता हर्ष भटट ने मंगलवार रात्रि 9 बजे रानापुर में भील फलिया (झाबुआ नाका), गाडी मोहल्ला, सुभाष चोपाटी, कुम्हार मोहल्ला, कालिका माता मंदिर, गीता भवन चैराहा, बोहरा बाजार, ईक्का गली, आजाद चैक, आदि स्थित गरबा मंडल कार्यक्रम में सिरकत करने पहुंचे। वहां पर उनका नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंदुलाल पडियार, कांग्रेस नेता गोपाल सोनी, मुदित शर्मा, रमेश राठौर, वैभव अग्रवाल, कनुभाई बसेर, ओम पोरवाल, अशोक अग्रवाल, पार्षद अभीशेख राठौर, सचिन राठौर आदि अनेक गरबा आयोजक समीतियों ने एवं नगर के गणमान्यों ने उनका स्वागत किया। श्रीभुरियाजी ने दुर्गाजी के चरण वंदन किये तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए माताजी से प्रार्थना की। श्रीभुरियाजी ने समस्त गरबा मंडल द्वारा भव्य पैमाने पर गरबे का आयोजन करने पर उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनको नवरात्रि एवं दशहरे के पावन पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर श्रीभुरियाजी ने नगर के गणमान्य नागरिकों से भी सौजन्य भंेट की। श्रीभुरियाजी ने रानापुर स्थित कालिका माता मंदिर जाकर भी पुजा-अर्चना कर माताजी से आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस ने दी नवरात्रि एवं दशहरे की बधाई झाबुआ कांगे्रस पार्टी ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने संसदीय क्षेत्रवासियों को अपनी ओर से नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व मां दुर्गा कि अवधारणा भक्ति व परमात्मा की शक्ति की पुजा का सबसे शुभ और अनोखा पर्व है। दशहरा पर्व शोर्य, शक्ति एवं स्वास्थ्य का पर्व है असत्य धर्म पर सत्य धर्म की जीत का पर्व है। उन्होने इस पर्व पर सभी जनो से राष्ट्र के विकास में सहभागीता कर योगदान देना का आहवान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस सुरेश चन्द्र जैन ने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को साप्रंदायिक सोहार्द्र का पर्व बताते हुए कहा कि सभी एक दूसरे का साथ देकर राष्ट्र चहुमंुखी विकास में राष्ट्र को समृद्धशाली एवं कुशाल बनाने का प्रयास करना चाहिए। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने सभी जिलेवासीयो को बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व शक्ति की उपसाना का पर्व है तथा दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय होकर हम सभी को सदआचरण कि प्रेरणा देता है। डाॅ. विक्रांत भूरिया ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व स्वास्थ्य और समृद्धी का पर्व है नवरात्रि पर्व आत्म निरक्षण और शुद्धी का पर्व है जिसकी उपासना करने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। Post navigation इंसान को इंसान की मदद करना चाहिए – मुल्ला अदनान माता को चढाई गयी 121 मीटर लंबी चुनरी