मयंक विश्वकर्मा, राणापुर राणापुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। अवैध शराब बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने राणापुर के ग्राम ढोलयावड में मुखबिर की सूचना के आधार पर एक दुकान पर दबिश दी तो वहां पर करीब 35 पेटी अवैध शराब पाई गई। बताया जा रहा है कि शराब बैक पेपर कंपनी की है। 1440 क्वार्टर जिसकी कीमत ₹194400 बताई जा रही है। पुलिस ने उक्त शराब को जब्त कर राणापुर थाने में रखवाया। वही मौके से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत अपराध दर्ज की है। टीआई कैलाश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर उक्त शराब को जब्त किया है। आरोपी राधेश्याम शांतिलाल राठौड़ की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। Post navigation गौशाला संचालन में आ रही परेशानियों को दूर करेंगे आचार्यश्री, सहयोग राशि मिली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर अपने पद से दिया इस्तीफा