मयंक गोयल, राणापुर जिले के कांग्रेस खेमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राणापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 24 जुलाई को अपना इस्तीफा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता को किसी के हाथ पहुंचाया। इसके अलावा खुद फेसबुक पर पोस्ट भी किया। इस्तीफे में डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पारिवारिक कारणों के चलते पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहे हैं। लेकिन इसके कयास पंचायत चुनाव को लेकर लगाए जा रहे हैं, जब डामोर को कांग्रेस समर्थित टिकट नहीं मिलने के कारण वह नाराज हो गए थे। Post navigation राणापुर पुलिस ने ग्राम ढोलयावड में दबिश देकर 194400 की अवैध शराब पकड़ी, आरोपी फरार जिला कांग्रेस कमेटी ने कमलेश चौहान को राणापुर का नया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया