मंयक विश्वकर्मा, आम्बुआ
कस्बे में शोकाकुल राठौड़ परिवार में तेरहवीं (पगड़ी) कार्यक्रम में स्वर्गीय आत्मा की स्मृति स्वरूप श्रद्धांजलि के रूप में पुष्प पंखुडिय़ों के साथ रक्तदान किए जाने की अनूठी मिसाल पेश की गई संग्रहित 25 यूनिट रक्त ब्लड बैंक अलीराजपुर भेजा गया। स्वर्गीय धन्नालाल राठौड़ की पुत्रवधू तथा नंदलाल राठौड़ की धर्मपत्नी राजकुमारी का विगत दिनों बीमारी के कारण स्वर्गवास हो गया था जिनका आज त्रियोदशी पगड़ी का कार्यक्रम रखा गया था। टीम रक्तदूत जिला अलीराजपुर की पहल पर परिजनों तथा रिश्तेदारों परिचितों ने आज 24 अगस्त को स्वर्गीय आत्मा को श्रद्धांजलि स्वरुप पुष्प पंखुडिय़ों के साथ ही 25 पुरुष तथा 5 महिलाओं ने कुल 25 यूनिट रक्तदान कर एक मिसाल पेश की है। वहीं जिले में नेत्रदान तथा रक्तदान की एक अनूठी पहल प्रारंभ हो चुकी है जिस कारण यहां कई लोगों की दुनिया रोशन हो रही है तो कई की जिंदगियां बच रही है आज हुए रक्तदान में रक्त संग्रह हेतु ब्लड बैंक अलीराजपुर के प्रभारी डॉ प्रमेय रेवडिय़ां तथा उनकी टीम के साथ टीम रक्तदूत के कार्यकर्ता उपस्थित रहे रक्तदानदाताओं एवं शोकाकुल परिवार को प्रमाण पत्र भी टीम रक्तदूत द्वारा प्रदान किए गए।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *