मयंक गोयल, राणापुर गौ सेवा का पुण्य बहुत बड़ा पुण्य माना जाता है राणापुर में राज राजेंद्र गोपाल गौशाला है यहां वर्षों से यहां गौशाला के मुख्य द्वार लगाने की बात चलती आ रही थी जिसका इंतजार सोमवार को खत्म हुआ झाबुआ राणापुर रोड पर स्थित गौशाला यहां पर इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास गौशाला का भव्य द्वार बनाया जाएगा जिसका भूमिपूजन सोमवार को किया गया। द्वार बनाने के लिए हितेंद्र पंचोली, दीपक पंचोली, नीलम पंचोली के द्वारा श्रीपाल पंचोली, मोहित पंचोली की स्मृति में पंचोली परिवार राणापुर के द्वारा राज राजेंद्र गोपाल गौशाला के प्रमुख द्वार झाबुआ रोड पर भव्य द्वार बनाने की घोषणा की। इस मौके पर पंडित हरिओम दवे, गोपालकृष्ण हरसौला, निखिल पंड्या, संजय अग्रवाल, हर्ष पीठवा, हेमन्त पंचोली उपस्थित थे। Post navigation बुरी खबर: झाबुआ में फिर मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज; 3 थांदला तो 1 राणापुर में … अब शासकीय शिक्षक आये कोरोना की चपेट में; देर रात आई रिपोर्ट में आये कोरोना पॉजिटिव .. …