फिरोज खान, अलीराजपुर राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अलीराजपुर के खिलाडी हर्षित पिता अशोक राम को 49.52 किलो वर्ग में गोल्ड और वन्दन पिता नितेश कोठारी को 75 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल मिला। उल्लेखनीय है कि 38वीं राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 12 मार्च तक जबलपुर में आयोजित हुई। जिसमें सब जूनियर वर्ग में हर्षित राम को गोल्ड और मिडिल वर्ग में वंदन कोठारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों बॉक्सिंग खिलाडियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विजय भागवानी, जिला खेल अधिकारी संतरा निनामा, कोच अजय रिछारिया, आनंद निमोरे ने हर्ष व्यक्त कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation मुकामसिंह मोर्य को हिन्दू युवा जनजाति संगठन बनाए जाने पर लगा बधाइयों का तांता रंभापुर चौकी प्रभारी ने मीडिया कर्मी के खिलाफ की अभद्र भाषा, निंदा प्रस्ताव पारित कर थाने पहुंचे पत्रकार