भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी प्रभारी हरिसिंह चुंडावत द्वारा 12 मार्च दोपहर 3 बजे ग्राम तांदलादरा में न्यूज का कवरेज करने पहुंचे पत्रकार दशरथ सिंह क_ा एवं उनकी टीम के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया। अमर्यादित भाषा उपयोग करने के दौरान उपस्थित गांव के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों को पत्रकार के बारे में टिका-टिप्पणी पर पत्रकार संगठन एवं पत्रकार की छवि धूमिल हुई। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है उक्त पूरे मामले को लेकर नगर के पत्रकारों ने बैठक कर निंदा प्रस्ताव पास किया। रविवार को मेघनगर थाने पहुंचे नगर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, थांदला एसडीओपी मनोहर सिह गवली एवं मेघनगर थाना प्रभारी कैलाश चौहान के नाम रंभापुर चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत के खिलाफ कार्रवाई करने का आवेदन दिया। इस अवसर पर मेघनगर पत्रकार संघ के प्रकाश भंडारी ,पंकज बड़ौला, सलीम शेरानी, रहीम हिंदुस्तानी, अली असगर बोहरा, भूपेंद्र बरमंडलिया, नीलेश भानपुरिया, सुनील डाबी, सुमित विमल जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत, दशरथ सिंह कट्ठा, अनूप भंडारी, मनीष गिरधानी आदि उपस्थित रहे। Post navigation राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हर्षित राम ने गोल्ड व वंदन कोठारी सिल्वर मेडल जीतकर जिलेवासियों को किया गौरवान्वित नानपुर में इस बार शिवरात्रि पर नही लगा मेला, भक्तों व ग्रामीणों में छायी मायूसी