Piyush Chandel, Alirajpur शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर के छात्र संतोष रावत ने मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2018-19 एथलेटिक्स में उंचीकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अल्पना बारिया, महाविद्यालय क्रीडा अधिकारी डॉ. एस.एल.देवड़ा, श्रीमति कामिनी पंवार एवं महाविद्यालय स्टॉफ के प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संतोष को शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन नहीं खुल पाए पाटी कार्यालय, कार्यकर्ता भी अपने व्यवसाय में व्यस्त