रक्षित मोदी@ आलीराजपुर आज राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक धनराजु एस IAS द्वारा विकासखंड सोंडवा जिला अलीराजपुर भ्रमण के दौरान कन्या माध्यमिक, कन्या हाई स्कूल छकतला का अवलोकन इस दौरान पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, एनएएस सर्वे, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे टेस्ट प्रयास पुस्तिका में किए गए कार्य संस्था में दर्ज संख्या की जानकारी के साथ-साथ संस्थाओं की कक्षा छठी की छात्रा कुमारी हित्तल कलेश कक्षा 9 वीं में कुमारी अंजूला कुमारी प्रेरणा के द्वारा अंग्रेजी की पुस्तक का वाचन अच्छी तरह से करने पर बधाई दी । साथ ही संस्था में कक्षा के कमरों में किए गए नवाचारों नवाचारों को देख संस्था के शिक्षकों की प्रशंसा संस्था प्राचार्य छितुसिंह बामनिया ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्य द्वारा संस्था में किए जाने वाले कार्य में पूरा योगदान संसाधन उपलब्ध कराने की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान डीपीसी श्री डा. केएम द्विवेदी पूर्व डीपीसी संजय सिंह तोमर, एपीसी अविनाश वाघेला विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुज शर्मा बीआरसी धर्मेंद्र कटारा सीएससी लविंद्र चौहान नरेंद्र कलेश के साथ संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित थे। Post navigation बाबा रामदेव की जयंती पर धर्मावलंबियों ने निकाली शोभायात्रा आकाशीय बिजली गिरने से सांस की मौत, बहु गम्भीर