वीरेन्द्र बसेर@घुघरी जनजाति विभाग द्वारा राज्यस्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अलीराजपुर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जगह से प्रतियोगीयो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हाई स्कूल मठ मठ की बालिका गंगा पिता भूलिया डांगी ने 800 मीटर दौड़ में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कहते है अगर ग्रामीण प्रतिभागियों को अवसर मिले तो प्रतिभाओ की कमी नही है। यही कहावत गंगा ने सिद्ध कर दिखाई। उनकी इस सफलता पर सहायक आयुक्त प्रशान्त आर्य ,खंड शिक्षा अधिकारी संजय हुकु ,प्राचार्य मांगीलाल गरवाल खेल प्रभारी फूलसिंह वसुनिया व समस्त स्कूल स्टाफ ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation Previous Post नानपुर थाना प्रभारी होंगे भूपेंद्र खरतिया