फिरोज खान ब्यूरो चीफ आलीराजपुर। मप्र के राज्यपाल 24 फरवरी को आलीराजपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इसके चलते जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) का दौरान कर चंद्रशेखर आजाद की कुटिया व रेस्ट हाउस का जायजा लिया। साथ ही जिस शहर मार्ग से राज्यपाल अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की कुटिया पर पहुंचेंगे वहां से राम मंदिर चौराहे से कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पैदल मार्च कर नगर का भ्रमण किया। साथ ही आजाद की कुटिया पहुंचकर कलेक्टर व एसपी ने एसडीएम एसडीओपी को नगर में अतिक्रमण कर सड़क पर थेला लगाने व दुकानदारों की व्यवस्था सुधारने को कहा। जिससे राज्यपाल के काफिले मे व्यवधान उत्पन्न ना हो। राज्यपाल झाबुआ से बाय कार से सुबह आलीराजपुर पहुंचेंगे जहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर को भाबरा आगमन होगा। इसे लेकर नगर पंचायत सीएमओ इकबाल मनिहार कुटिया की रंग-रोगन व व्यवस्था में लगे हैं ताकि राज्यपाल का नगर में स्वागत अच्छे से कर सके। इस अवसर पर एसडीएम किरण अंजना, एसडीओपी दिलीप बिलवाल, तहसीलदार जितेंद्र तोमर, थाना प्रभारी विजय देवड़ा आदि मौजूद थे। Post navigation थाना पेटलावद पुलिस को मिली बडी सफलता, डकैती की योजना बनाते 06 आरोपी को किया गिरफ्तार नाराज पत्नी को मनाकर लाने ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने कर दी पति की हत्या