झाबुआ live डेस्क ” EXCLUSIVE ” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ” नंदकुमारसिंह चौहान ” ने आज पेटलावद ब्लास्ट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला । कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने झाबुआ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हेलिपैड पर मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि ” राजेंद्र कांसवा” की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिऐ ऐसी हम अपेक्षा पुलिस से करते है साथ ही साथ चौहान ने राजेंद्र कांसवा को कांग्रेस का पाप बताते हुऐ कहा कि वह कांग्रेस की उपज है । रतलाम लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार के चयन मे देरी को लेकर चौहान ने कहा कि भाजपा मे संगठन की एक प्रक्रिया से नाम तय होता है ओर उसी के अनुसार तय किया जायेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि हम रतलाम लोकसभा उपचुनाव मे मोदी ओर शिवराज सरकार की उपलब्धि लेकर जायेगे । Post navigation स्वयं-भू माता मंदिर पर हुई बैठक बामनिया मे डेंगू के प्रकोप से मुंह चुराते नजर आये प्रदेश के ” स्वास्थ मंत्री “